आजकल हर कोई चाहता है कि उनका स्मार्टफोन स्टाइलिश दिखे, परफॉर्मेंस सही दे और बैटरी भी लंबे समय तक चले। लेकिन सबसे बड़ी बात ये रहती है कि फोन पॉकेट फ्रेंडली होना चाहिए।

स्मार्टफोन को समझते हुए Realme लेकर आया है Realme P1 5G, जो खासकर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जिन्हें डेली यूज के साथ थोड़ा गेमिंग और एंटरटेनमेंट भी चाहिए।
Realme P1 5G Display
इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट करता है और ब्राइटनेस इतनी ज्यादा है कि आउटडोर इस्तेमाल में भी कंटेंट साफ दिखता है। ओवरऑल लुक स्टाइलिश है और देखने में प्रीमियम लगता है।
Realme P1 5G Performance
इस फोन में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों के लिए स्मूद है। फोन 6GB और 8GB RAM ऑप्शन में आता है। स्टोरेज 128GB और 256GB तक उपलब्ध है और UFS 3.1 स्टोरेज होने से ऐप्स जल्दी खुलते हैं।
Realme P1 5G Camera Setup
Realme P1 5G में पीछे डुअल कैमरा सेटअप है 64MP OIS मेन सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर। डेलाइट फोटो शार्प और क्लियर आती हैं जबकि नाइट मोड में अच्छा आउटपुट देता है। फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा है जो सोशल मीडिया अपलोड के लिए ठीक-ठाक है।
Realme P1 5G Battery
इसकी बैटरी 5,000mAh की है और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। मतलब थोड़ी ही देर में फोन जल्दी चार्ज होकर पूरा दिन साथ देता है।
Realme P1 5G Price
भारत में Realme P1 5G की कीमत लगभग ₹15,999 से शुरू होती है। वेरिएंट के हिसाब से कीमत बदलती है। यह फ़ोन Flipkart, Amazon और Realme की ऑफिशियल साइट पर आसानी से उपलब्ध है।