Kawasaki Ninja 300: आजकल के ज्यादातर युवाओं को पावरफुल इंजन और भौकाली लुक वाली स्पोर्ट बाइक खूब पसंद आती हैं, इन्हीं में से कावासाकी मोटर्स की ओर से आने वाली Kawasaki Ninja 300 स्पोर्ट बाइक भी है।

जो कि आजकल के युवाओं के दिलों की धड़कन बनी हुई है। परंतु खास बात तो यह है कि वर्तमान समय में आप इस सपोर्ट बाइक को सिर्फ और सिर्फ ₹38,000 की छोटी सी डाउन पेमेंट पर अपना बना पाएंगे चलिए EMI प्लान के बारे में जानते हैं।
Kawasaki Ninja 300 के कीमत
सबसे पहले आपको बाजार में उपलब्ध Kawasaki Ninja 300 स्पोर्ट बाइक के कीमत के बारे में बता देते हैं। आपको बता दे कि इस बाइक को खास तौर पर युवाओं के लिए डिजाइन किया गया है ।
जिसमें पावरफुल इंजन और कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। यही वजह है कि बाजार में यह सपोर्ट बाइक केवल ₹3.43 लाख की एक्सेस शोरूम कीमत पर उपलब्ध है।
Kawasaki Ninja 300 के फीचर्स
Kawasaki Ninja 300 फीचर्स के मामले में भी काफी आधुनिक और सेफ है कंपनी के द्वारा इसमें फीचर्स के तौर पर फुली डिजिटल स्पीडोमीटर का प्रयोग किया गया है।
जिसमें हमें LED हेडलाइट, LED इंडिकेटर के साथ-साथ सेफ्टी के लिए बाइक के फ्रंट और रियर व्हील में डबल चेंज डिस्क ब्रेक, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और ट्यूबलेस टायर जैसे सेफ्टी फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं।
Kawasaki Ninja 300 के इंजन
बेहतर पावर और परफॉर्मेंस के लिए बाइक में 296cc का पावरफुल सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन का उपयोग किया गया है। यह इंजन 38.88 Bhp की पावर के साथ 26.1 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है।
इस इंजन के साथ बाइक में 6 स्पीड गियर बॉक्स दिया गया है जिसके साथ में बेहतर परफॉर्मेंस और 35 किलोमीटर की माइलेज मिलती है।
Kawasaki Ninja 300 पर EMI प्लान
Kawasaki Ninja 300 स्पोर्ट बाइक को फाइनेंस करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले ₹38,000 की छोटी सी डाउन पेमेंट करनी होगी।
इसके बाद बैंक की ओर से 3 वर्ष के लिए आपको 9.7% ब्याज दर पर लोन मिल जाएगा। दोस्तों इस लोन को चुकाने हेतु आपको अगले 36 महीना तक ₹11,145 की मंथली EMI राशि किस्त के तौर पर हर महीने जमा करनी होगी।