भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने एक बार फिर मार्केट में हलचल मचा दी है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय ‘Agni’ सीरीज का नया स्मार्टफोन Lava Agni 4 भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।

प्रीमियम लुक, दमदार प्रोसेसर और अब तक के सबसे एडवांस Vayu AI फीचर्स के साथ आने वाला यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
Lava Agni 4 Display
इसमें 6.67-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इस डिस्प्ले में 2400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के चलते कड़ी धूप में भी स्क्रीन एकदम साफ नजर आती है।
Lava Agni 4 Design
Lava Agni 4 में पिछले मॉडल के मुकाबले एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस बार कंपनी ने रियर डिस्प्ले हटाकर एक क्लासी Pill-shaped कैमरा मॉड्यूल दिया है। इसमें मेटल फ्रेम और मैट ग्लास बैक का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे काफी प्रीमियम फील देता है।
Lava Agni 4 AI Performanace
इस फोन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया गया है, जो इसे अपने सेगमेंट के सबसे तेज फोन्स में से एक बनाता है। फोन में 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज मिलती है। साथ ही इसमें गेमिंग के शौकीनों के लिए 4300mm का VC Liquid Cooling सिस्टम दिया गया है, ताकि फोन गर्म न हो।
Lava Agni 4 AI Features
Lava ने इस बार सॉफ्टवेयर पर काफी काम किया है। Agni 4 कंपनी के अपने Vayu AI के साथ आता है, जिसमें कई कमाल के फीचर्स हैं। जैसे AI Photo Editor, AI Call Summary, AI Text Assist और Vayu AI Agents जैसे स्पेसिफिक AI टूल्स दिए गए हैं।
Lava Agni 4 Camera
फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP का मुख्य सेंसर (OIS के साथ) और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। सेल्फी के शौकीनों के लिए फ्रंट में भी 50MP का दमदार कैमरा मौजूद है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
Lava Agni 4 Battery
बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी है। साथ ही, 66W की सुपर-फास्ट चार्जिंग इसे महज 19 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज कर देती है।
Lava Agni 4 Price
Lava Agni 4 की भारत में कीमत ₹24,999 रखी गई है। हालांकि, बैंक ऑफर्स के साथ इसे प्रभावी रूप से ₹22,999 में खरीदा जा सकता है। यह फोन Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।