OnePlus 15 इंडिया में लॉन्च, मिलेगी 16GB RAM, 7300mAh बैटरी, 120W फ़ास्ट चार्जिंग स्पोर्ट

स्मार्टफोन जगत में ‘Performance King’ कहे जाने वाले ब्रांड OnePlus ने भारत में अपना सबसे शक्तिशाली स्मार्टफोन OnePlus 15 लॉन्च कर दिया है। यह फोन न केवल अपनी रफ्तार के लिए, बल्कि अपनी विशालकाय बैटरी और दुनिया के सबसे पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite के लिए चर्चा में है।

OnePlus 15 इंडिया में लॉन्च, मिलेगी 16GB RAM, 7300mAh बैटरी, 120W फ़ास्ट चार्जिंग स्पोर्ट
OnePlus 15

अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो हफ़्तों चले और पलक झपकते ही चार्ज हो जाए, तो OnePlus 15 आपकी तलाश खत्म कर सकता है।

OnePlus 15 Display

इसमें 6.78-इंच की 1.5K LTPO AMOLED स्क्रीन है, जो 165Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह दुनिया का पहला फोन है जो 1.5K डिस्प्ले और 165Hz रिफ्रेश रेट का कॉम्बिनेशन दे रहा है।

OnePlus 15 Performance

OnePlus 15 फोन में दुनिया का सबसे तेज मोबाइल चिपसेट Snapdragon 8 Elite दिया गया है। यह 16GB LPDDR5X RAM और 512GB तक की सुपरफास्ट स्टोरेज के साथ आता है।

OnePlus 15 Camera 

फोटोग्राफी के लिए OnePlus 15 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमे 50MP Sony IMX906 सेंसर OIS के साथ 50MP Telephoto 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम और 120x डिजिटल ज़ूम 50MP Ultra-wide कैमरा मिलता है।

इसमें सेल्फी के लिए 32MP का शानदार कैमरा दिया गया है।

OnePlus 15 Battery

OnePlus 15 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,300mAh की Silicon NanoStack बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह एक फ्लैगशिप फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है। एक बार फुल चार्ज करने पर आप लगातार 31 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं।

इतनी बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 120W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है, जो महज 39 मिनट में इसे 0 से 100% कर देती है। इसमें 50W की AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

OnePlus 15 Features 

यह फोन Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। इसमें कई बेहतरीन AI फीचर्स शामिल हैं। इसमें Google Gemini Integration और AI Eraser & AI Writer के साथ IP69 रेटिंग मिलती है।

OnePlus 15 Price and Offer 

OnePlus 15 को भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 12GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट की प्राइस ₹72,999 और 16GB + 512GB स्टोरेज वेरियंट की प्राइस ₹79,999 रखी गयी है। 

बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के साथ आप इस फोन पर ₹4,000 तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं, जिससे इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत ₹68,999 हो जाती है।

Leave a Comment