प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए लंबे समय से सर्वे की प्रक्रिया पूरी करवाई जा रही थी जिसके चलते अनेक परिवारों ने सर्वे किया है लेकिन सर्वे की प्रक्रिया पूरी करने के बाद में आगे अधिकारियों को सत्यापन में पात्र परिवारों का चयन करने में समस्या आ रही थी कि आखिर में परिवार में किन परिवारों को इस योजना का लाभ मिलना चाहिए और कौन नागरिक अपात्र है ऐसे में अब सत्यापन के लिए स्पष्ट जानकारी जारी कर दी है साथ ही अपात्रता के 9 नियम भी बनाए हैं।

एक परिवार में जिसमें पति पत्नी और उनके अविवाहित बच्चे शामिल है उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलेगा और यह स्पष्ट जानकारी ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा जारी की गई है जिसकी वजह से अब सत्यापन की प्रक्रिया आसानी से पूरी की जा सकेगी और फिर जल्द ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सर्वे करने वाले नागरिकों को इस योजना का लाभ मिलेगा। वहीं अब अधिकारी सत्यापन करते समय निर्धारित 9 नियमों को भी ध्यान में रखेंगे।
PM Awas Yojana Verification
बड़ी संख्या में इस आवास योजना के लिए अलग-अलग राज्यों से सर्वे की प्रक्रिया पूरी की गई है। क्योंकि आज भी अनेक नागरिक कच्चे घर में ही जीवन को व्यतीत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक अच्छा लाभ मिलने की वजह से अपात्र नागरिक भी इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर देते है और इस बार भी आवेदन किए गए है लेकिन सरकार पूरी तरीके से सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान ही पात्र नागरिकों को इस योजना का लाभ प्रदान करेगी।
अलग-अलग जिलों के अंतर्गत ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार जी के द्वारा पत्र भेजकर उसमें सत्यापन को लेकर कुछ महत्वपूर्ण नियम जारी किए है जिनकी वजह से अब पात्र नागरिकों का चयन करना और भी आसान हो चुका है। पत्र में आपात्रता के नियम है और जो नागरिक नियम के अंतर्गत आ रहे हैं उन्हें इस योजना से बाहर किया जाएगा और फिर आसानी से सत्यापन हो जाने की वजह से पात्र नागरिकों को ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।
ऐसे परिवारों को नहीं मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ
- ऐसे परिवार जिनके पास पक्का मकान है।
- ₹50 हज़ार या फिर इससे ज्यादा का लोन का किसान क्रेडिट कार्ड लिया हुआ है।
- परिवार में किसी भी सदस्य की सरकारी नौकरी है।
- 5 एकड़ या इससे अधिक की असंचित भूमि है।
- इनकम टैक्स देने वाले परिवार और बिजनेस के ऊपर लगने वाला टैक्स देने वाले परिवार के सदस्य को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- ऐसे परिवार जिनमें किसी भी सदस्य की महीने की कमाई 15000 रूपये से ज्यादा की है वह भी इस योजना के लिए अपात्र हैं।
- मोटर वाला तीन पहिया वाहन या चार पहिया वाहन रखने वाले।
- मशीनी तीन पहिया और चार पहिया कृषि उपकरण रखने वाले परिवार।
- गैर कृषि उद्यम वाले परिवार जो की सरकार के पास पंजीकृत है।
- इनके अलावा जिनके पास 2.5 एकड़ से अधिक की संचित भूमि है उन्हें भी पक्के घर के निर्माण के लिए राशि नहीं मिलेगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना की सर्वे लिस्ट से हटेंगे नाम
नियमों की जानकारी नहीं होने की वजह से अनेक नागरिकों ने आवास सर्वे ऐप के माध्यम से सेल्फ सर्वे के ऑप्शन के जरिए सर्वे की प्रक्रिया पूरी कर दी है लेकिन अब ऐसे परिवार जिनके पास पक्का मकान होने के बावजूद भी आवेदन किया है उन्हें सत्यापन की प्रक्रिया में अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और फिर इस योजना का लाभ प्रदान नहीं किया जाएगा इसी प्रकार जो बनाए जाने वाले नौ नियमों के अंतर्गत आ रहे हैं उन्हें भी इस योजना से बाहर किया जाएगा।
दरअसल भारत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र नागरिक को तक ही इस योजना का लाभ पहुंचाना चाहती है और इसीलिए इस प्रकार के नियमों की घोषणा की जा रही है। जिन्होंने सर्वे की प्रक्रिया पूरी की है वह अभी से ही नियम देखकर जान सकते हैं कि उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं वही इस योजना के लाभार्थियों को पक्के घर के निर्माण के लिए 120000 से 130000 रूपये की राशि मिलेगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना के महत्वपूर्ण बिंदु
- वर्तमान समय में सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान जो नागरिक पात्र पाए जाएंगे उन्हें लाभ प्रदान करने को लेकर सरकार के द्वारा कुछ समय लिया जाएगा और उसके बाद में पक्के घर के निर्माण के लिए राशि प्रदान कर दी जाएगी।
- सर्वे की प्रक्रिया पूरी करने वाले नागरिकों का सत्यापन ऐप में भी होगा वहीं दूसरी तरफ आगे से अधिकारियों के द्वारा भी किया जा रहा है।
- सर्वे सूची में नाम शामिल करवाने वाले नागरिकों में से जिन नागरिकों का चयन प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ के लिए होगा उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी सूची में जारी किया जाएगा।
- जिन्होंने पहले इस योजना का लाभ लिया हुआ है ऐसे किसी भी नागरिक को अब इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को ऐसे मिलेगा लाभ
सर्वे करने वाले नागरिकों में से सत्यापन की प्रक्रिया के बाद में चयनित होने वाले सभी लाभार्थियों का नाम लाभार्थी सूची में जारी किया जाएगा उसके बाद में लाभार्थियों के लिए भारत सरकार की तरफ से पहली किस्त जारी की जाएगी फिर दूसरी और तीसरी किस्त जारी की जायेगी इस प्रकार तीन किस्तों में कुल मिलाकर पूरी राशि प्रदान की जाएगी और उस राशि को उपयोग में लेकर ही नागरिक को पक्के घर का निर्माण करवाना होगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना नई लिस्ट कैसे चेक करें?
- लाभार्थी सूची आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जायेगी जिसे चेक करने के लिए सभी नागरिकों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर चले आना है।
- अब आवाससॉफ्ट के ऑप्शन पर क्लिक करके ड्रॉप डाउन में रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इतना करके बेनिफिशियरी डिटेल फॉर वेरीफिकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करके राज्य जिला ब्लाक गांव की जानकारी का चयन कर लेना है।
- फिर कैप्चा कोड को दर्ज करना है और सभी जानकारी सबमिट कर देनी है।
- इसके बाद लाभार्थी सूची खुलेगी जिसमें नाम होने पर समझ जाना है कि सत्यापन हो चुका है और फिर कुछ दिन इंतजार करने पर पक्के घर के निर्माण के लिए राशि मिल जाएगी।